बस्ती । भारतीय जनता पार्टी  सदस्यता अभियान की कार्यशाला  हनुमानगंज मण्डल अध्यक्ष राकेश उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को रूधौ विकास खण्ड क्षेत्र के रतनपुरवा चौराहे पर आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह ‘ भोलू ’ रहे।
उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह  किया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा 1 सितम्बर से शुरूू होने वाले सदस्य के उत्सव कार्यक्रम मे बढ़ चढ कर हिस्सा लंे।  मण्डल के सभी 69 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 500 सदस्य बनाकर पूरे मण्डल मे 34,500 नए सदस्य बनाये। कहा कि मजबूत संगठन के लिये सदस्य अनिवार्य अंग है।  कार्यशाला में  अध्यक्षता  करते हुए मण्डल अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने कहा कि हनुमानगंज मण्डल मंे सदस्यता अभियान मे जनपद मे प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। बैठक के उपरांत उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।  संचालन सुधाकर सिंह ने किया।
बैठक में गिरीश चन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, सुभाष सिंह, रणविजय तिवारी, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, लवकुश यादव, राजेंद्र पाण्डेय, नरेन्द्र दूबे, प्रदीप मिश्रा, रविन्द्र सिंह, राम किशोर, नरेन्द्र सिंह, सालिक राम प्रजापति, अजीत प्रताप सिंह, संतोष गौड, कृष्ण चन्द्र, देशराज, अमित मिश्रा, नंदू दूबे, दिनेश उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।