Aaj Ka Panchang : आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। यह दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो जातक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि देर रात 02 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - वर्षा

चन्द्र राशि - वृषभ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 49 मिनट पर

चंद्रोदय - रात 11 बजकर 21 मिनट पर

चन्द्रास्त - दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर

पूजा मुहूर्त 

 श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - शाम 03 बजकर 55 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक

अमृत काल - दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 07 बजकर 35 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक।

दिशा शूल - पूर्व

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।