इंदौर ।   इंदौर के वार्ड 83 में उपचुनाव होना हैै। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। भाजपा ने नामांकन समाप्ति के एक दिन पहले अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया हैै। चार नंबर विधानसभा की विधायक मालिनी गौड़ के समर्थक जीतू राठौर को भाजपा ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है। कांग्रेस ने अभी तक पत्ने नहीं खोले है। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है। यह वार्ड भाजपा का गढ़ माना जाता है। पूर्व पार्षद कमल लड्ढा इस वार्ड से सर्वाधिक  आठ हजार वोटों से जीते थे। उनके निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी और निधन के सात माह बाद उपचुनाव हो रहे है। कांग्रेस बुधवार सुबह उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इस वार्ड में वैैश्य व जैन समाज का तगड़ा वोटबैंक है, जो भाजपा का माना जाता है। कांग्रेस भी जातिगत समीकरणों के हिसाब से वैैश्य समाज के नेता को टिकट दे सकती है, हालांकि कांग्रेस की तरफ से कोई गंभीर दावेदारी सामने नहीं आई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा केे अनुसार बुधवार सुबह कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित कर  देगी।

गौड़ की पसंद को महत्व

इस वार्ड में भाजपा के कई नेता टिकट के दावेदार थे। मेयर अौर भाजपा नगर अध्यक्ष के समर्थक भी टिकट के लिए प्रयासरत थेे। मेयर समर्थक भरत पारेख का दावा भी मजबूत था, लेकिन विधायक गौड़ की पसंद को संगठन ने महत्व दिया। जीतू राठौर ने पिछली बार भी टिकट मांगा था और वे वार्ड में सक्रिय रहते थे।