अहमदाबाद | शहर समेत राज्यभर में गर्मी अपने कड़े तेवर दिखा रही है और अगले पांच दिन इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है| मौसम विभाग ने आज से 5 रेड अलर्ट जारी किया है| अहमदाबाद में आज का तापमान 46 डिग्री को पार कर सकता है| दिन ही नहीं रात भी गर्म होने के कारण लोग चैन से नहीं सो पाएंगे| अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और सूरत जैसे शहरों में भीषण गर्मी के कारण लोग रात को भी चैन की नींद नहीं सो पाएंगे| गुजरात में आज से भीषण गर्मी कहर बरपाएगा, जिसे देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है| वॉर्म नाइट के असर के चलते रात 9 बजे भी गर्मी महसूस होगी| भीषण गर्मी के चलते अहमदाबाद में 5 दिन रेड अलर्ट जारी किया गया है| जबकि वडोदरा और भावनगर में येलो अलर्ट दिया गया है| अहमदाबाद के अलावा बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर, सूरत, वलसाड, आणंद, सुरेन्द्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़ जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है| मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं लगती| भीषण गर्मी के चलते राज्य में बिजली की खपत बढ़ गई है| खासकर एसी का उपयोग बढ़ने से दिन के दौरान 24550 वाट बिजली की खपत हो रही है, जो मौसम की सबसे अधिक खपत है| दूसरी ओर भीषण गर्मी के बीच हिट स्ट्रोक, लू लगने और हार्ट अटैक के मामले भी बढ़े होने की खबर है| वडोदरा और सौराष्ट्र में हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत हो गई| वडोदरा में लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई|