भोपाल | राजधानी भोपाल में एक बार फिर सार्थक वुमन्स पॉवर फन मस्ती, धमाल और फूलो की होली राधा कृष्ण संग प्री होली सेलिब्रेशन आयोजित कर रहा है। जिसमे बहनों द्वारा फ़ूड स्टाल, व्यापारिक स्टाल, डांस, रेम्प वॉक प्रस्तुति बेस्ट स्टाल को पुरस्कृत कर अलग-अलग ग्रुप में आई हुई बहनों में से बेस्ट ग्रुप का चुनाव ,अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते हुए  सार्थक वुमंन्स पावर समिति द्वारा  महिला शक्तियों का सम्मान किया जायेगा। आयोजन की जानकारी देते हुए सार्थक टीम की संस्थापक दीपाली तिवारी और उनकी टीम ने बताया कि गेम्स मस्ती धमाल म्यूजिक डोल नगाड़े का आयोजन 4 मार्च 2023 शनिवार को कैलाश परिसर, पटेल नगर में 2.30 दोपहर से किया जा रहा है।जिसमे भोपाल शहर के हर क्षेत्र की महिलाएं भाग ले रही हैं।