भोपाल ।  भोपाल के पहले कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट में लेटलतीफी अब लाखों लोगों पर भारी पड़ रही है। पूरे कोलार रोड पर कीचड़ ही कीचड़ है। इस कारण हर पल जाम लग रहा और लोग घंटों फंस रहे हैं। एक लेन इतनी जर्जर है कि उसके ऊपर से चलना मुश्किल हो रहा है। यह लेन पहले से जर्जर थी। बारिश में सडक़ की तस्वीर और भी बिगड़ गई है। इसी निर्माणाधीन कोलार सिक्सलेन पर गुरुवार को सेमरी जोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्ट्रक्चर से टकरा गई थी। इससे तीन युवकों की मौत हो गई थी।
सिक्सलेन में हो रही लेटलतीफी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकार को जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 19 साल में ईमानदारी से विकास होता तो आज कोलार की ये हालत नहीं होती। कोलार की जनता हमेशा परेशान रही है। कमलनाथ सरकार के दौरान बने प्रोजेक्ट के हिसाब से 6 लेन का निर्माण होता तो के हिसाब से काम होता तो यह जल्दी बन जाता और किसी के दुकान-मकान नहीं टूटते।
सिक्स लेन कोलार रेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक कुल 15.10 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है। एक लेन पर कुछ महीने पहले काम भी शुरू हो चुका है, लेकिन एक लेन आधी भी नहीं बन सकी है। गोल जोड़ से डीमार्ट के बीच ही सीमेंट क्रांकीट हुआ है, जबकि इसके आगे नयापुरा तक काम चल रहा है। बारिश में काम नहीं होगा। इसे राहगीरों की परेशानी बढ़ी हुई रहेगी।
कोलार रोड पर पीक आवर्स के दौरान रोज जाम लग रहा है। कुछ जगहों से रूट डायवर्ट किए गए हैं। बावजूद राहगीरों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। डीमार्ट से बैरागढ़ चिचली के बीच एक लेन पूरी तरह से जर्जर है। नयापुरा, ललिता नगर, मंदाकिनी, सर्व-धर्म, बीमाकुंज, भोज विश्वविद्यालय के सामने भी एक लेन की हालत ठीक नहीं है, जबकि दूसरी लेन पर निर्माण किया जा रहा है। प्रोजेक्ट 222 करोड़ रुपए का है। जिसका भूमिपूजन पिछले साल 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। कुल 15.10 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन में मुख्य सर्व-धर्म ब्रिज के साथ 27 अन्य छोटी-बड़ी पुल-पुलियाएं भी बनाई जा रही है। कोलार रोड के गोल जोड़ से बैरागढ़ चिचली के बीच सर्व-धर्म, मंदाकिनी, बीमाकुंज, कान्हाकुंज, सीआई, चूना भट्?टी एरिया, नयापुरा, ललितानगर, गेहूंखेड़ा, नहर की पुलिया समेत करीब 100 कॉलोनियां बसी हैं। यहां के लोग इसी रोड से आना-जाना करते हैं। बढ़ती आबादी के साथ अब सडक़ काफी छोटी पडऩे लगी है। अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, बारिश में सडक़ पूरी तरह से जर्जर हो जाती है। इस बार भी ऐसी ही तस्वीर नजर आ रही है। सिक्स लेन कोलार रेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक कुल 15.10 किलोमीटर लंबा होगा। चूना भट्टी, मंदाकिनी, नयापुरा, ललितानगर, डी-मार्ट के पास आदि चौराहों का भी चौड़ीकरण होगा। सभी लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे। कनेक्टिंग मार्गों को 50 से 200 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते सेंट्रल वर्ज में 3 मीटर चौड़ी जगह छोड़ी जाएगी।