मुं‍बई। Maharashtra Lok Sabha Election 2024 महाराष्‍ट्र में आज लोकसभा के दूसरे चरण के तहत सुबह सात बजे से 8 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं, आज देश के विभिन्‍न राज्‍यों में 88 सीटों पर वोटि‍ंंग है। इसके पहले प्रथम चरण में 5 सीटों पर मतदान हो चुका है। वहीं देशभर में पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हो चुका है। 

महाराष्‍ट्र की आठ सीटों में पश्चिमी विदर्भ की बुलढाणा, अकोला अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम सीटें शामिल हैं। वहीं, मराठवाड़ा की हिंगोली, नांदेड़ और परभणी सीटों पर मतदान है। इन सभी सीटों के लिए कुल 16, 589 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 9 बजे तक राज्‍य में 7.45% मतदान हो चुका है। दो घंटे के अंतराल में यहां मतदान थोड़ा ही बढ़ा है। 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 18.83 हो गया है।