अबुजा।  उत्तरी-मध्य नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के एक अ‎धिकारी ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी। इससे पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। बेन्यू राज्य पुलिस और प्रमुख अ‎धिकारी ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों ने एक बाजार में आग लगा दी थी। हालांकि हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि दोनों हमलों के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है। किसी संगठन ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने हमले किए, क्योंकि पहले भी उत्तरी-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवाद को लेकर किसानों के साथ उनके कई झगड़े हो चुके हैं।