Spread the love

SIR प्रोसेस के खिलाफ दिल्ली में लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन बुलाया। आप नेता सौरभ भारद्वाज जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे, उन्हें हिरसत में ले लिया गया।

प्रदर्शन के लिए AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन), RJD सांसद मनोज झा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने लोगों से जंतर-मंतर पर शामिल होने की अपील की है।

जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 11 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

उधर कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा, बिना कार का इस्तेमाल किए मैं जंतर-मंतर पहुंचा हूं। आप भी यहां पहुंच सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दोपहर तक बड़ी संख्या में Gen-Z, महिलाएं और युवा चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा, प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। पुलिस हमें बता रही है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। छह दिन पहले AAP ने यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी थी।

CJP की दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की चेतावनी

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो अक्टूबर के अंत से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि CJP 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी।

दोनों आयुक्तों ने 4 बड़े सवाल उठाए…

1. फॉर्म-6 में बदलाव: नए वोटरों से पिछली SIR लिस्ट में खुद या परिवार के नाम की जानकारी मांगने पर दोनों ने सवाल उठाया। संधू ने इसे गैरकानूनी बताते हुए हटाने की मांग की।

2. वोटर डेटा का कंट्रोल: दोनों ने सवाल किया कि वोटर डेटाबेस का कंट्रोल दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है और राज्यों की पहुंच क्यों सीमित हो रही है।

3. बंगाल में 16 लाख अपीलें: संधू ने पूछा कि हटाए गए नामों को लेकर करीब 16 लाख अपीलें किसने और किसकी अनुमति से दायर कीं।

4. गोवा के 97 वोटर: जांच में योग्य पाए गए 97 वोटरों को सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण अंतिम लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सका।

चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से 2003 वाला सवाल हटाया

चुनाव आयोग ने SIR पूरा हो चुके राज्यों में फॉर्म-6 में बड़ा बदलाव किया है। अब SIR में नाम कटने के बाद दोबारा नाम जुड़वाने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी नहीं देनी होगी। आवेदक को यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि उसका, माता-पिता या दादा-दादी का नाम उस लिस्ट में था या नहीं। फॉर्म-6 से इससे जुड़ा अतिरिक्त घोषणा-पत्र हटा दिया गया है।

CJP के प्रदर्शन के बाद हुआ था धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

CJP ने 19 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान (पूर्व शिक्षा मंत्री) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 36 दिन के विरोध के बाद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था।

NEET पेपर लीक विवाद के बाद CJP ने प्रधान के इस्तीफे को मुद्दा बनाया था। इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे।