नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी जो पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना चुकी है।
टीम इंडिया की खतरनाक प्लेइंग 11
श्रीलंका के खिलाफ इस बड़े मुकाबले के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम बेहद मजबूत और संतुलित नजर आ रही है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ आक्रामक ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा भारतीय पारी का आगाज करेंगे जबकि मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और ईशान किशन के कंधों पर रहेगी।
मिडल ऑर्डर में तगड़े बल्लेबाज
टीम इंडिया का लोअर-मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत है, जहां तिलक वर्मा और विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता रखते हैं। स्पिन विभाग की कमान अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई संभालेंगे, जो रन गति पर लगाम लगाने के साथ-साथ विकेट निकालने में भी माहिर हैं।
बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज
तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह करेंगे। श्रीलंका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बुमराह की शुरुआती गेंदें भारत को मैच में मजबूत पकड़ दिलाने के लिए बेहद अहम साबित होंगी।
भारत की प्लेइंग-11:
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह



