Spread the love

देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी पर अपने रोल्स के लिए जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय भी रखती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में हनुमान चालीसा को लेकर अपनी आस्था के बारे में बात की है। जाहिर है, ये स्मित मच्छार के ये कहने के बाद आया है कि फ्लाइट में घटना के वक्त वो लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। स्मित ने इजराइल जाने वाली फ़्लाइट को क्रैश करने की अपने को-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने में मदद की थी। प्रधानमंत्री ने उनकी हिम्मत, सूझ-बूझ और संयम की तारीफ की। बातचीत के दौरान स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब भी उन्हें किसी मुश्किल का सामना करना पड़ता है, तो वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईदुबई की फ़्लाइट में तनावपूर्ण पलों के दौरान भी वह इसका पाठ कर रहे थे।

देवोलीना 18 साल से पढ़ रहीं हनुमान चालीसा

देवोलीना ने इसी पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हनुमान चालीसा – किसी की बात पर यकीन न करें। खुद आजमाकर देखें। आपको समझ आ जाएगा कि इससे क्या होता है। मुझे किसी ने सिखाया नहीं था। जब मैंने लगभग 17-18 साल पहले इसे पढ़ना शुरू किया, तो किसी ने मुझे कुछ नहीं बताया था। बस ऐसे ही शुरू कर दिया… और जिंदगी बेहतर हो गई।’

लेकिन सच तो यह है कि अगर आपको लगता है कि आप इसे बस ऐसे ही शुरू कर देंगे और करते रहेंगे… तो आप गलतफहमी में हैं… चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें। बाबा ही आपको अपनी चालीसा पढ़ने के लिए चुनते हैं। फिर भी यकीन नहीं होता? आजमाकर देख लें। आपको जवाब मिल जाएगा।
देवोलीना भट्टाचार्जी, एक्ट्रेस

पीएम मोदी को आदर्श मानते हैं स्मित

कॉल के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए थे और कहा कि पीएम मोदी से बात करना उनके लिए बहुत खास पल था। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि मोदी उनके ‘सबसे बड़े आदर्श’ हैं। पीएम मोदी ने स्मित से कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और उन्होंने जहाज पर मौजूद लोगों की जान बचाने के उनके साहस और संकल्प की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे लोग नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।

विमान में 174 यात्री सवार थे

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने बुधवार को इमरजेंसी सिग्नल भेजे और तेजी से ऊंचाई कम करते हुए सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट की ओर रुख किया। इस विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे।