Spread the love

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गरीब किसान की बेटी ने बड़ी सफलता पाई है। पांच बार वह असफल होने के बाद छठी बार में सीधे बड़ी अधिकारी बन गई है। इसके बाद किसान परिवार में खुशी की लहरें दौड़ पड़ी हैं। खुशी के मारे में पिता की आंखों में आंसू निकल आए हैं।

22 जून की शाम जारी हुआ रिजल्ट

दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से एफएसओ-2025 परीक्षा के परिणाण जारी किए गए हैं। यह रिजल्ट 22 जून को आया है। इसमें राजगढ़ जिले के कचनारिया गांव की गरीब किसान की बेटी राधा चंद्रवंशी को सफलता मिली है। राधा को मध्य प्रेश में 50वीं रैंक है। उसने इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत की है। रिजल्ट आने के बाद गांव में खुशी की लहर है। परिवार में मिठाइयां बांटी जा रही है। साथ ही बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया।

घर में ही रहकर कर रही थी तैयारी

इस परीक्षा की तैयारी के लिए राधा चंद्रवंशी कही बाहर नहीं गई थी। वह दो साल से अपने घर में ही रहकर तैयारी कर रही थी। रिजल्ट आया तो परिवार ने कहा कि सालों की मेहनत सफल हो गई है।

पांच बार हुई है असफल

राधा चंद्रवंशी ने इस सफलता के लिए सालों मेहनत की है। उसने बताया कि 2019 में हमने पीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान राधा चंद्रवंशी ने करीब पांच बार राज्य सेवा की परीक्षा दी है। दो बार प्री में असफलता मिली। तीन बार प्री में सफल हुई तो मुख्य परीक्षा में असफल हो गई है। इस दौरान 17 साल बाद मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए 2025 में वैकेंसी आई।