पटना: जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर अपनी गंभीरता क्या दिखाई सत्ता के होश उड़ने लगे हैं। सबसे हैरत की बात तो ये है कि प्रशांत किशोर ने जीत के जो रास्ते तय किए हैं, उससे से तो बीजेपी की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है। बांकीपुर उपचुनाव को जिस मुद्दे के सहारे वे लड़ना चाह रहे हैं, वो भावनात्मक तो है ही, साथ ही बीजेपी के चुनावी समीकरण को कमजोर करने वाली। प्रशांत किशोर की सोची-समझी रणनीति कामयाब हो गई तो चुनाव का एक नया ट्रेंड विकसित हो सकता है। चलिए जानिए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर की रणनीति क्या है?
नीतीश कुमार को बना रहे हैं टूल
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रशांत किशोर नीतीश कुमार को टूल बना रहे हैं। एनडीए की सत्ता से नीतीश कुमार को बाहर करने की जो भी व्यूह रचना तैयार की गई, उसे बिहार की जनता के सामने रख रहे हैं। अपने संबोधन में बार-बार ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार अभी जिस हाल में हैं, आप उसी रूप में देखना चाहते हैं? उनके समय की शिक्षा, स्वास्थ और विकास योजना का वर्तमान से तुलना कर बदहाल बिहार की तस्वीर पेश कर वर्तमान सरकार को कठघरे में खड़ा कर बीजेपी के विरुद्ध आग उगलने में लगे है।



