आज का मौसम 2 अक्टूबर 2026: जाते-जाते मानसून एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि मौसम विभाग ने गांधी जयंती पर यानी आज के लिए मौसम की डराने वाली भविष्यवाणी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 2 अक्टूबर को देश के पूरे 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इन राज्यों में देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रदेश शामिल हैं। इतना ही नहीं इन राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है। पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू या उत्तराखंड जैसे राज्यों में तो भूस्खलन का भी खतरा है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से सचेत रहने का अनुरोध किया है।
IMD ने एक विशेष अलर्ट और जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर आपके शहर या गांव में जोरदार बारिश हो रही है तो पेड़ के नीचे बिल्कुल भी खड़े न हों, क्योंकि तेज बारिश में पेड़ की टहनी टूट सकती है या फिर तेज हवाओं के दबाव के कारण पेड़ गिर सकता है, जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी एक चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के मुताबिक समुद्री इलाके में मछुआरे मौसम खराब होने की स्थिति में समंदर में बिल्कुल भी न जाएं, नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम बिगड़ने की स्थिति में गाड़ी संभलकर चलाने की भी सलाह दी गई है।
मौसम में क्यों हो रहा बदलाव
मौसम में होने जा रहा ये बदलाव बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं के कारण हो रहा है। यहां चलने वाली तेज हवाओं का असर पूर्व में भारतीय राज्यों तक पड़ेगा। इसका प्रभाव 2 अक्टूबर को पूरे दिन बने रहने की आशंका है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बन रहा है, जो मौसम को खराब कर सकता है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख राज्यों में आज मौसम कैसा रह सकता है। लेकिन इससे पहले जानते हैं उन 20 राज्यों के नाम जिनके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
देश के इन 20 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज यानी 2 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तेलंगाना, मेघालय और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं बेहद तेज रहेंगे, जिनकी स्पीड 70 Kmph तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली(2 अक्टूबर-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): दिल्ली में आज यानी 2 अक्टूबर को मौसम विभाग (IMD) ने मूसलाधार बारिश के साथ आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जाएगा और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तर प्रदेश(2 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, बरेली, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, गोंडा, उन्नाव और एटा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट है। लखनऊ में आज यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार(2 अक्टूबर-भारी बारिश की चेतावनी): मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मुंगेर, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी और किशनगंज में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी की भी चेतावनी है। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। पटना में आज यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- मध्य प्रदेश(2 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): इंदौर, देवास, नीमच, खंडवा, पन्ना, नर्मापुरम (पूर्व में होशंगाबाद), गुना, छिंदवाड़ा, अशोक नगर और मुरैना में मूसलाधार बारिश के साथ काफी तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। भोपाल में आज यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
-
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान(2 अक्टूबर-भारी बारिश की संभावना): मौसम विभाग के मुताबिक कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, बारां, बूंदी, टोंक, जयपुर और सवाई माधोपुर में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल सकती है। जयपुर में आज यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- हिमाचल प्रदेश(2 अक्टूबर-तेज हवाओं का अलर्ट): हिमाचल के लाहौल स्पीति, मनाली, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन, कन्नौर और सिरमौर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मनाली में आज यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा सकती है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
-
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तराखंड(2 अक्टूबर-मूसलाधार बारिश की चेतावनी): ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, रूद्रप्रयाग और बागेश्वर में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। देहरादून में आज यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहन की उम्मीद है।



