Spread the love

देश में मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 19 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 20 राज्यों के लिए प्रचंड बारिश की चेतावनी जारी की की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तेज आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में घूमने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी तरह की यात्रा से पहले एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

इस बीच पश्चिम बंगाल के तट के आसपास तेज हवाओं के चलते पूर्वी भारत के राज्यों में मुश्किलें बिगड़ सकती हैं। वहीं, दक्षिणी गुजरात से लेकर झारखंड तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को देश के अन्य राज्यों में आज यानी 19 सितंबर के मौसम का हाल बताते हैं। हम जिलावार भी बारिश का हाल बता रहे हैं…

देश के 20 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 19 सितंबर को देश के 20 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट है। हवा की तूफानी रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली (19 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में आज यानी 19 सितंबर को हल्की बारिश के साथ तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तर प्रदेश (19 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, महामाया नगर, मोरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार (19 सितंबर-तेज बारिश- आंधी की प्रबल संभावना): गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं । वहीं, पटना में आज यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड (19 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में आज यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड (19 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में आज यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल प्रदेश (19 सितंबर- भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना, सोलन और किन्नौर में बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, मनाली में आज 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा

  • जम्मू-कश्मीर (19 सितंबर- बारिश -आंधी की संभावना): कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवार, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में आज 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
  • पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा

    • पंजाब (19 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में हल्की से बारिश की संभावना है। इस दौरान 65-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।