Spread the love

आज का मौसम 3 अक्टूबर 2026: देंश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 3 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में भी खास अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में यात्रा से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, मछुआरों को समुद्री इलाके से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है, जबकि किसानों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

इस बीच पश्चिम बंगाल के तट पर मौसम बिगड़ने वाला है और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, नलिया से होकर गुजर रही है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं आज यानी 3 अक्टूबर को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश की स्थिति बताएंगे…

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 3 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा चल सकती है।

उत्तर भारत में आज मौसम कैसा रहेगा (दिल्ली, यूपी, हिमाचल, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड)

  • दिल्ली में 3 से 4 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश और तेज हवा का अनुमान है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 अक्टूबर की शाम से गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही, अयोध्या, सुल्तानपुर और बस्ती में भारी बारिश की संभावना है।
  • आज यानी 3 अक्टूबर को उत्तराखंड में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है, इसके अलावा 5,6,7 और 8 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है।
  • इसके अलावा 7 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश; और 5-8 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
  • 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
  • 6-7 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मध्य भारत में आज मौसम कैसा रहेगा (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी

  • 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • इसके अलावा 8 अक्टूबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 6-8 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 5-8 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ्तार, झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।

पूर्वी भारत में आज मौसम कैसा रहेगा (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)

  • 3-8 अक्टूबर के के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
  • 3-8 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम; और 6-8 अक्टूबर के दौरान बिहार में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • पूर्वोत्तर भारत में आज मौसम कैसा रहेगा

    • 3-8 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
    • इस दौरान इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
    • पश्चिम भारत में मौसम कैसा रहेगा

      • 3-8 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में और 3 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना है।
      • 3 से 5 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

      दक्षिण भारत में आज मौसम कैसा रहेगा

      • 3-8 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
      • 3-6 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में; 3 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में; 3-6 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक में; 5-6 अक्टूबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश की संभावना है।
      • 4-6 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) की संभावना है।