भोपाल । करीब सप्ताह भर से चल रही नर्सों की हड़ताल  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आश्वासन के बाद देर रात  खत्म हो गई है। शनिवार को हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ मुलाकात की। इसमें मुख्यमंत्री के ग्रेड पे 2 देने के आश्वासन के बाद स्टाफ नर्स ने काम पर लौटने की घोषणा की है। इधर सीएस डा.आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को वो काम पर आती हैं, तो ज्वाइनिंग की व्यवस्थाएं बना ली जाएंगी।स्टाफ नर्स तर्पणा मिश्रा ने बताया कि वो काम पर लौट रही हैं। अभी वो हड़ताल के लिए बनाया सोशल मीडिया ग्रुप भी समाप्त कर रही हैं। इसके बाद नर्सों ने देर रात से वापस अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दीं।