अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के लोगों को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत रिश्ता है, क्योंकि दोनों देश एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम करते हैं, जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली है।एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, हम भारत के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, क्योंकि वे इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 76 वर्ष मना रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की गहराई पर विचार करेंगे और हम भारतीय लोगों के गौरवपूर्ण इतिहास का जश्न मनाएंगे, जो हमारे द्वारा मिलकर बनाए जा रहे उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं।एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और गहरे हो गए हैं और यह पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने की साझा प्रतिबद्धता में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, पिछले साल देखा गया कि अमेरिका-भारत के संबंध पहले से अधिक गहरा और व्यापक हो गए हैं। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में, हमने अपने राष्ट्रों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाया बनाया है, जो धीरे-धीरे और मजूबत हो रहा है। हम एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम करते हैं, जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली है।