Spread the love

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार एक दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना, कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना है।

सुबह सबसे पहले मंत्री चौहान ने पटियाला जिले के ग्राम राजपुरा में आयोजित किसान चौपाल में पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने पटियाला में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

खेतों में खुद ट्रैक्टर चलाते दिखे

किसानों के बाद किसान पटियाला में खेतों में उतरे। जहां उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने इस दौरान कहा कि पंजाब की धरती बहुत ही ज्यादा उपजाऊ है। सीधी धान की खेती का उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कर किसान काफी अधिक पानी बचा सकते हैं।

कृषि संकल्प अभियान को करेंगे संबोधित

मंत्री चौहान पटियाला के ग्राम रौनी पहुंचेंगे। जहां उन्होंने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करना है। वे इस अभियान में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेंगे।

अमरगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन

दोपहर 2 बजे चौहान अमरगढ़ पहुंचेंगे। जहां वह आधुनिक कृषि मशीनों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे उन्होंने फॉर्म मैकेनाइजेशन इंडस्ट्री का भ्रमण कर वहां के कार्यों और तकनीकी विकास की जानकारी लेंगे।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं, जिसमें वे किसानों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग से भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाया जाए।