कई लोगों को रात में या दिन के किसी समय ऐसा महसूस होता है कि एक नथुने से सांस लेने में परेशानी हो रही है, जबकि दूसरा नथुना पूरी तरह खुला है। कुछ लोगों में यह स्थिति कुछ समय के बाद अपने आप बदल जाती है, लेकिन अगर एक ही तरफ नाक हमेशा बंद रहती है, तो इसके पीछे कोई और कारण भी हो सकता है। दरअसल, नाक में नेजल साइकिल (Nasal Cycle) नाम की एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है, जिसके दौरान दोनों नथुनों में हवा का बहाव (airflow) बारी-बारी से कम- ज्यादा होता रहता है। वहीं, करवट लेकर सोना, एलर्जी, सर्दी-जुकाम या नाक के अंदर सूजन इस ब्लॉकेज को ज्यादा महसूस करा सकती है। कुछ मामलों में नाक के अंदर के हिस्से में सूजन, नाक की ह्डडी का मुड़ना भी एक नथुने के बंद होने की वजह बन सकता है।
एक ही नथुना बार-बार बंद क्यों होता है?
अगर कभी आपको लगता है कि दायां नथुना बंद है और बायां खुला हुआ है, जबकि कुछ समय बाद स्थिति उलट जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। शरीर में नाक से जुड़ी एक प्राकृतिक प्रक्रिया लगातार चलती रहती है, जिसे नेजल साइकिल कहा जाता है। इसमें दोनों नथुने में हवा का प्रवाह हमेशा बिल्कुल बराबर नहीं रहता।
एनसीबीआई के मुताबिक नाक के अंदर मौजूद ब्लड वैसल्स यानी नसे और इरेक्टाइल टिशूज में रक्त का प्रवाह बदलता रहता है। जब एक तरफ का टिशू थोड़ा फूलता है, तो उस नथुने से हवा का रास्ता संकरा हो जाता है। उसी समय दूसरी तरफ अपेक्षाकृत ज्यादा एयर फ्लो हो सकता है। कुछ समय बाद बदल सकती है।
एनसीबीआई के अनुसार एक अध्ययन में 50 स्वस्थ लोगों में नेजल एयर फ्लो को कई घंटों तक मापा गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि 72 प्रतिशत प्रतिभागियों में स्पष्ट नेजल साइकिल (nasal cycle) देखा गया। सामान्य परिस्थितियों में लोग इसे महसूस भी नहीं कर पाते क्योंकि दोनों नथुनों के कुल एयरफ्लो में बड़ा बदलाव जरूरी नहीं होता।
नेजल साइकिल क्या है?
लेटने पर एक नथूना ज्यादा ब्लॉक क्यों महसूस होता है?
दिन में खड़े या बैठे रहने के मुकाबले रात में बिस्तर पर लेटने के बाद नेजल ब्लॉकेज ज्यादा महसूस होना आम बात है। इसका संबंध शरीर की पोजीशन और नाक के अंदर ब्लड फ्लो से हो सकता है।
एनसीबीआई के अनुसार जब आप लेटते हैं, तो नेजल म्यूकोसा में ब्लड वॉल्यूम और टिशू में होने वाली सूजन में बदलाव आ सकता है। अगर आप किसी एक करवट लेटते हैं, तो नीचे वाली साइड की नाक ज्यादा बंद महसूस हो सकती है।
एक नाक बंद होना कब यह एलर्जी या कोल्ड की वजह से होता है?
हर एक तरफा नेजल ब्लॉकेज नेजल साइकिल की वजह से नहीं होती। एलर्जी और सर्दी यानी कोल्ड भी नाक के अंदर जलन और सूजन पैदा करके सांस लेने में परेशानी कर सकते हैं।
एलर्जी में क्या होता है?
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक एलर्जिक राइनाइटिस में पोलन, धूल के कण, मोल्ड, पालतू जानवरों के बालों और रूसी के कण जैसे एलर्जन्स के संपर्क में आने पर शरीर की इम्यून रिस्पॉन्स सक्रिय हो सकती है। इससे नाक में कंजेशन, बार-बार छींक आना, खुजली और पानी जैसा डिसचार्ज हो सकता है।
सर्दी में नाक बंद कब होती है?
Deviated Septum क्या एक तरफ की ब्लॉकेज की वजह हो सकता है?
Deviated Septum एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है, खासकर तब जब हमेशा एक ही नथुना ज्यादा बंद रहता हो। एनसीबीआई के अनुसार नाक के बीच में एक कार्टिलेज (cartilage) और हड्डी की दीवार होती है जिसे नेजल सेप्टम (nasal septum) कहते हैं। सामान्य स्थिति में यह नाक को दो हिस्सों में बांटती है। अगर यह एक तरफ ज्यादा मुड़ी हुई हो, तो उस तरफ का नेजल पैसेज अपेक्षाकृत संकरा हो सकता है।
एक नथुने का दूसरे की तुलना में ज्यादा बंद महसूस होना हमेशा बीमारी का संकेत नहीं होता। नेजल साइकिल के कारण दोनों नथुने में हवा का प्रवाह स्वाभाविक रूप से बदलता रहता है। रात में लेटने या करवट लेने से यह संवेदनशीलता और स्पष्ट हो सकती है। लेकिन अगर एक ही नथूना लगातार बंद रहता है, तो Deviated Septum, एलर्जी, नाक में सूजन, या अन्य परेशानी की ओर संकेत हो सकता है इसलिए लंबे समय तक परेशानी होने पर आप तुरंत नाक के डॉक्टर के पास जाकर जांच कराएं।



