Spread the love

नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ लोग फूल लेकर, तो कुछ कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने आए। कुछ हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर लेकर पहुंचे।

यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे धरनास्थल पहुंचे।