भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 90 दिन बचे है। इसी बीच सरकार ने विकास पर्व पर नया सॉन्ग लॉन्च किया है। नए गाने की टैग लाइन ‘वंदे मध्य प्रदेश वंदे मातरम’ है। इसके साथ ही इस गाने में बिजली संकट, कोरोना संकट, आदिवासी उत्थान, मेडिकल कॉलेज समेत कई योजनाओं का जिक्र किया है।

कुछ इस तरह है गाने के बोल
एक ध्येय और एक कर्तव्य हैं जनस्वस्थ ही प्रधान लक्ष्य है.. की सर्वे सन्तू निरामयम वंदे मध्य प्रदेश वंदे मातरम... एक दौर था वो जिसमें सब अस्पताल बीमार थे लाचार व्यवस्था थी सब और कमजोर सब उपचार थे। लेकिन अब सब नया हुआ है सेवाओं को पल मिला है। एक 108 से सासों में आया दम..वंदे मध्य प्रदेश वंदे मातरम...
बता दें कि, इस गाने को विकास पर्व पर लॉन्च किया गया है। इस गाने में कोरोना महामारी का जिक्र कर उस समय की व्यवस्था और आज की सुविधा के बारे में बताया गया है। अस्पताल में बिस्तर 21 हजार से बढक़र अब 43 हजार करवा दिए है। इसके साथ ही इस गाने में बताया गया है कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना की राशि 3 करोड़ से बढक़र 200 करोड़ रुपए की गई। वहीं प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से 44 लाख से अधिक गर्भवतियों को सहायता पहुंचाई। तो जनजातीय समुदाय से 3.38 लाख बच्चे एनीमिया मुक्त हुए।