Spread the love

भिलाई, भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के बाद एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्सीपार के शिवाजी नगर निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती ओवरब्रिज से कैसे गिरी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि पूनम घर से टहलने के लिए निकली थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल है।बताया जा रहा है कि पूनम की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उसे झटके आने की समस्या भी थी। वह करीब 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थी। हालांकि, इन परिस्थितियों का घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती की मौत दुर्घटनावश गिरने से हुई या मामला आत्महत्या का है। घटनास्थल और अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।