Spread the love

नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की शुक्रवार को अमेरिकी शेयर मार्केट में नैस्डैक पर ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग हुई। इसके बाद मस्क आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (लाख करोड़पति) बन गए हैं। अब मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर (95 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा हो गई है। यह संपत्ति इतनी विशाल है कि आम इंसान के लिए इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

बिजनेस टुडे के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के पास इतनी रकम हो, तो वह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों को एक झटके में खरीद सकता है, मानवता की सबसे बड़ी समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है और फिर भी उसके पास बेहिसाब ऐशो-आराम के लिए पैसे बच जाएंगे। मस्क इपनी रकम से बुर्ज खलीफा, मरीना बे सैंड्स और अबराज अल बैत जैसी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और महंगी इमारतें खरीद सकते हैं।

कई बड़ी कंपनियों को खरीदा जा सकता है

स्पोर्ट्स इंडस्ट्री

  • एलन मस्क चाहें तो बीसीसीआई समेत दुनिया के 10 सबसे महंगे क्रिकेट बोर्ड को खरीद सकते हैं। बीसीसीआई की नेटवर्थ करीब 2.2 अरब डॉलर है। बाकी 9 बोर्ड की नेटवर्थ 1 अरब डॉलर भी नहीं है।
  • अमेरिका के NFL, NBA, MLB, NHL और इंग्लैंड की मशहूर इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) की सभी टीमों को मिला भी दिया जाए, तो उनकी कुल कीमत 400 अरब डॉलर से काफी कम है।

एंटरटेनमेंट और फूड जायंट्स

  • नेटफ्लिक्स, डिज्नी, कोका-कोला और मैकडॉनल्ड्स जैसी दिग्गज कंपनियों की कुल वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के सामने कुछ भी नहीं है।
  • मस्क चाहें तो इन चारों कंपनियों को एक ही डील में खरीद सकते हैं।

ऑटोमोबाइल किंगडम

  • दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनियों जैसे टोयोटा, फॉक्सवैगन, पोर्श, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, फोर्ड और जनरल मोटर्स की भी मार्केट वैल्यू मस्क की संपत्ति के सामने कुछ नहीं है।
  • इन सभी कंपनियों को एक साथ खरीदकर एक ऐसा ऑटो किंगडम बनाया जा सकता है जैसा इतिहास में कभी न हुआ हो।

लोगों का जीवन बदल सकती है यह रकम

दुनिया से भुखमरी का खात्मा

  • अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार, इस रकम के एक छोटे से हिस्से से दुनिया की चरम भुखमरी को हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है।
  • 1 ट्रिलियन डॉलर से दशकों तक दुनिया भर में मुफ्त और पौष्टिक भोजन कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं।

हर घर तक साफ पानी

  • वैश्विक विकास अध्ययनों के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर इंसान तक सुरक्षित पीने का पानी और स्वच्छता पहुंचाने के लिए करीब 150 अरब डॉलर की जरूरत है।
  • एलन मस्क की 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम इस काम को कई बार पूरा कर सकती है।

बीमारियों से मुक्ति और फ्री एजुकेशन

  • इस पैसे से वैक्सीन प्रोडक्शन, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल रिसर्च में इतना बड़ा निवेश किया जा सकता है कि दुनिया से कई संक्रामक बीमारियों का नामोनिशान मिट जाए।
  • गरीब देशों के बच्चों के लिए स्कूल बनाना, शिक्षकों को ट्रेनिंग देना, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और मुफ्त किताबें देना जैसी चीजें आने वाली कई पीढ़ियों के लिए मुफ्त की जा सकती हैं।