वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी भारतीय मूल की पत्नी के धर्म को लेकर लगातार ऐसी बातें की हैं, जिसकी दुनिया भर में आलोचना हुई है। वेंस ने खुलेआम कहा था कि वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी भी आगे चलकर ईसाई धर्म अपना लें। इस बीच पिछले वीकेंड को उन्होंने एक अजीब तुलना करते हुए उषा वेंस को पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर के सामने खड़ा कर दिया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए प्रेम दिखाते हुए जेडी वेंस ने यह कह दिया कि उनकी जिंदगी में दो लोग सबसे खास है- एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी।
जेडी वेंस ने मुनीर के साथ किया पत्नी का जिक्र
वेंस ने आगे बताया कि भारतीय उनकी पत्नी उषा हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर हैं। जेडी वेंस ने उस पाकिस्तान के साथ अपनी पत्नी को खड़ा कर दिया जिसे आतंकवादी कनेक्शन के कारण अमेरिका में बहुत बुरी नजर से देखा जाता है। जेडी वेंस के पाकिस्तान प्रेम की जमकर आलोचना हो रही है। वेंस की अपनी ही रिपब्लिक पार्टी के सीनेटरों ने इसके खिलाफ खुलकर बयान दिया है।



