नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का नाम ”MSV फ़ैज़े नूरे ओलिया’ था और ये यमन के करीब वाले समुद्री रास्ते से गुजर रहा था। हालांकि अच्छी बात ये थी इस जहाज पर सवाल सभी 13 भारतीय क्रू मेंबर्स और एक विदेशी नागरिक को यमनी कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया और मोखा बंदरगाह पहुंचाया।
काला सागर, लाल सागर, होर्मुज में भारतीय जहाजों पर होते हमले
भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान में एक खास बात ये है कि किसी भी हमलावर का नाम नहीं लिया गया। इसीलिए सवाल ये है कि ये हमला आखिर किसने किया? सिर्फ लाल सागर ही नहीं बल्कि होर्मुज स्ट्रेट में भी कभी ईरान हमला करता तो कभी अमेरिका तो कभी काला सागर में जहाजों पर कभी यूक्रेन हमला करता है तो कभी रूस। इन हमलों में कई भारतीय नाविकों की मौत हुई है। हालांकि भारत ने हमलों के बाद उन देशों के दूतावास के अधिकारियों को समन भेजकर बुलाया और घटना को लेकर कड़ी आपत्ति भी जताई।लेकिन सवाल ये है कि किसी भी देश की या किसी भी संगठन की इतनी हिम्मत कैसे हो रही है कि वो हमले कर रहा है? यमन में हमला करने के आरोप हूती विद्रोहियों पर लगे हैं। भारत सरकार ने हमलावर का नाम नहीं लिया सिर्फ निंदा की और यमनी अधिकारियों का धन्यवाद किया गया है।
भारत ने क्यों नहीं लिया हमलावर का नाम?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका और ब्रिटेन लाल सागर में हूतियों पर सीधे एयरस्ट्राइक कर रहे हैं। भारत ने अब तक अपनी नौसेना को व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा में तो लगाया है लेकिन वह पश्चिमी देशों के किसी एंटी-हूती मिलिट्री अलायंस का हिस्सा आधिकारिक तौर पर नहीं बना है। नाम न लेकर भारत ने खुद को पश्चिम और मिडिल ईस्ट की इस जंग में निष्पक्ष रखा है।



