तेल अवीव: इजरायल एक सीक्रेट लेजर हथियार तैयार कर रहा है, जो धरती से दूर अंतरिक्ष में हमला करने में सक्षम होगा। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोमवार को इस बारे में घोषणा की। काट्ज ने सैन्य पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक ऐसा सिस्टम होगा जो फिलहाल किसी भी देश के पास नहीं है। काट्ज ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए ‘हम बेहतरीन दिमागों को अपनी टीम में शामिल कर रहे हैं।’
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा, "आज तक किसी भी देश के पास अंतरिक्ष में हमले करने की क्षमता नहीं है। हमें इस क्षमता के मामले में दुनिया का अग्रणी देश बनना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि अगर इजरायल ऐसा कर लेता है तो इजरायली सेना को भारी संसाधनों वाले हमारे दुश्मनों पर बढ़त मिलेगी।



