Spread the love

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VIL) ने सरकार से एक बड़ी गुहार लगाई है। कंपनी ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) को बताया है कि अगर सरकार ने AGR (Adjusted Gross Revenue) पर समय पर मदद नहीं की, तो वित्त वर्ष 2026 (FY26) के बाद उनका काम करना मुश्किल हो जाएगा। हो सकता है कि कंपनी भारत से अपना कामकाज समेट ले।

कंपनी ने DoT को 17 अप्रैल 2025 को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि बिना मदद के हालात हाथ से निकल जाएंगे। यानी अगर सरकार ने मदद नहीं की तो कंपनी के लिए वापसी का कोई रास्ता नहीं बचेगा।

बैंक से नहीं मिलेगा लोन

VIL के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने DoT सचिव को लिखी चिट्ठी में कहा कि एजीआर पर सरकार की समय पर मदद के बिना VIL FY26 के बाद काम नहीं कर पाएगी। क्योंकि बैंक फंडिंग पर बात आगे नहीं बढ़ेगी। इसका मतलब है कि अगर सरकार ने AGR के मामले में तुरंत मदद नहीं की तो बैंक कंपनी को लोन नहीं देंगे और कंपनी का कामकाज ठप हो जाएगा।