Spread the love

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा दोनों दिवंगत छात्रों के परिजन  राकेश मंडावी को उनके निवास ग्राम बोरतलाव पहुंचकर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।