Spread the love

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर यूजर ने पूछा कि भला ऐसी धार्मिक पढ़ाई का देश में किसी तरह का योगदान है? यह भी सवाल उठाया कि ऐसी पढ़ाई-लिखाई सिर्फ जाति-विशेष के काम आएगी न कि देश के। इसी पर नौकरी और आरक्षण को लेकर बहस छिड़ गई, जिसमें एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी कूद पड़ीं, और फिर बात मंदिरों में पुजारी बनने और जाति तक पहुंच गई।

एक यूजर ने जब मंत्रोच्चारण करने को शर्मनाक बताया और कहा कि यही लोग जब नौकरी नहीं लगेगी, तो आरक्षण को दोष देंगे, तो देवोलीना ने उसे करारा जवाब दिया। लेकिन देवोलीना ने जो कहा, वह उन्हीं पर भारी पड़ गया। लोगों ने उन्हें बुरी तरह लपेट लिया। पूरा मामला कहां से और कैसे शुरू हुआ, क्या कुछ हुआ

यूजर का वीडियो- धार्मिक पढ़ाई का देश में क्या योगदान?

‘सत्यदर्शन’ नाम के एक X हैंडल ने धार्मिक पढ़ाई और मंत्रोच्चारण करते कुछ ब्राह्मण बच्चों का वीडियो शेयर किया और साथ में लिखा, ‘भाईयों, सच सच बताना यह धार्मिक पढ़ाई से क्या देश में किसी भी तरह का योगदान दिया जा सकता है? यह तो बस इनके जाति विशेष को काम आएगा, क्योंकि मंदिर बनते जाएंगे और यह बड़े होकर वहां पुजारी ट्रस्टी बनकर रोजगार काम करेंगे। इससे देश और बाकी समाज का क्या ही भला होगा। कुछ आविष्कार थोड़ी कर रहे हैं जो देश के काम आएंगे।’

देवोलीना बोलीं- मंत्रोच्चारण करो, आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी, यूजर्स भड़के

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पढ़ाई लिखाई के वक्त मंत्रोच्चार करेंगे फिर नौकरी नहीं लगेगी तो आरक्षण को दोष देंगे। शर्मनाक।’ और इसी पर देवोलीना ने उसे जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मंत्रोच्चारण करके देखो। आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी। खुद भी ज्ञानी बनोगे और दूसरे को भी तकलीफ नहीं होगी।’

जाति और नौकरी तक पहुंची बात

देवोलीना के इसी पोस्ट के बाद जहां वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं, वहीं कुछ बात को नौकरी और जाति तक ले गए। एक ने लिखा, ‘हिंदू धर्म मंदिर में पुजारी केवल ब्राह्मण बन सकते हैं।

‘बेरोजगारी में तलवे नहीं चाटने पड़ते’

कुछ लोग देवोलीना भट्टाचार्जी पर भड़क गए। एक ने लिखा, ‘अगर मंत्रों के साथ कुछ एक्टिंग भी सीख होती तो आज बेरोजगारी में तलवे ना चाटने पड़ते।’

‘बहन छोड़ दे चाटुकारिता’

एक ने देवोलीना पर पूरी भड़ास निकाली और लिखा, ‘बीजेपी की चाटने वालो की कमी नहीं है। तेरे से बड़े बड़े सेलेब चाट रहे हैं दिन रात। तुझे टिकट नहीं मिल पाएगा। तू सोच रही है शायद बंगाल से है तो मिल जाएगा? नहीं वहां तुझसे भी बड़े और मशहूर लोग चाट रहे हैं। तू बहन छोड़ दे चाटुकारिता।’