नई दिल्ली: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने एक वीडियो में संत कबीर को एक दोहे को अपनी पसंदीदा दोहा बताया था। साथ उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए लोगों से अपील की थी कि वे भी इस दोहे को अपनी जीवन में उतारें। उनकी इस पोस्ट में कई कमेंट आए। एक शख्स ने अनिल अग्रवाल को बिहार या झारखंड का मुख्यमंत्री बनते हुए देखने की इच्छा जताई।
अनिल अग्रवाल ने दोहे वाली पोस्ट 11 अगस्त को लिखी थी। उन्होंने इसमें कबीर के दोहे ‘काल करे सो आज कर…’ के बारे में बताया था। साथ ही पोस्ट में लिखा था, ‘कबीर के दोहों में से ये मेरा सबसे पसंदीदा है। मैं पूरी तरह से इस पर अमल करता हूं।’ इसके बाद उनकी इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में अनिल अग्रवाल के लिए लिखा कि काश वह अविभाजित बिहार या झारखंड के मुख्यमंत्री होते।
किसने किया कमेंट?
अनिल अग्रवाल की पोस्ट पर गुरु अनूप (Guru Anup) नाम के यूजर ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई। इन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा है, ‘राजनीतिक कार्यशाली में ऐसा हो। हाल ही में अपने कहा था कि भारत को स्वर्ण उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। झारखंड निर्माण के पूर्व से मैं राष्ट्र को स्वर्ण आत्मनिर्भर होने की संभावनाओं के बारे में जागरूक करने में लगा था। काश आप अविभाजित बिहार या झारखंड के मुख्यमंत्री होते!’
बिहार में हुआ है जन्म
अनिल अग्रवाल की जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। उनका जन्म साल 1954 में पटना में हुआ था। करीब 19 साल की उम्र में वह करियर के अवसर तलाशने मुंबई आ गए थे। उन्होंने 1970 के दशक में स्क्रैप धातु का व्यापार शुरू किया। इसके बाद वह कई और बिजनेस में उतरे। साल 2003 में वेदांता लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) पर सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी।
अनिल अग्रवाल अब लंदन में रहते हैं। वह अपनी संपत्ति का काफी बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों और परोपकार के लिए दान करते हैं। स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और शिक्षा के विकास के लिए अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है।
एक्स पर एक्टिव रहते हैं अग्रवाल
अनिल अग्रवाल सोशल एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह समय-समय पर पोस्ट करते रहते हैं। उनकी पोस्ट प्रेरणादायक, बिजनेस से जुड़ी हुईं और भारत की संस्कृति को बताने वाली होती हैं। साथ ही अपने वेदांता ग्रुप की उपलब्धियों और इंडस्ट्री से जुड़े सरकार के प्रयासों के बारे में भी पोस्ट के जरिए जानकारी देते रहते हैं।



