Spread the love

नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ज़रूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG गैस का पर्याप्त भंडार है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

क्या कहा कंपनियों ने

कंपनियों ने लोगों से कहा है कि वे घबराकर ज्यादा खरीदारी न करें। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे भारत में सप्लाई चेन ठीक से काम कर रही है। सप्लाई चेन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। इंडियन ऑयल देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को भरोसा दिलाया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है।