Spread the love

उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण की जद में उज्जैन स्थित शाही मस्जिद भी आ गया है। इसका 11 फीट हिस्सा तोड़ा जाना है लेकिन मुस्लिम समाज के लोग इसका विरोध कर रहे थे। रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग यहां एकत्रित हो गए थे। भीड़ को बढ़ते देखकर प्रशासन की भी पूरी तैयारी थी। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी का भी बयान आया था। अब प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बात बन गई है।

मस्जिदों को शहीद नहीं कर सकते

उज्जैन के शाही मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। तोड़े जाने की खबर के बीच बड़ी संख्या में समाज के लोग रविवार को जमा हो गए थे। इस पर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया था कि मैं सलाम करता हूं वहां की जनता का। वे लोग गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे हैं। आप इस तरीके से मस्जिदों को शहीद नहीं कर सकते हैं। मैंने इसीलिए संसद में नए वक्फ बिल का विरोध किया था।

बड़ी संख्या में पहुंचे थे मुस्लिम समाज

शाही मस्जिद पर कार्रवाई को रोकने के लिए रविवार की रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंच गए। यह देखकर प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम लोग वहां पहुंच गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे।

2000 से अधिक जवानों की तैनाती

इसके बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाना पड़ा। 2000 से अधिक जवानों की वहां तैनाती की गई। साथ ही चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाने लगी। उज्जैन प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और समाज के लोगों बातचीत शुरू कर दी।

सुबह पांच बनी बात

मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ पूरी रात वहां डटी रही है। इस दौरान प्रशासन भी उस समाज के धर्मगुरुओं और अन्य लोगों से बात करती रही है। सुबह पांच बजे इसे लेकर सहमति बन गई है। साथ ही मस्जिद के 11 फीट हिस्से को आज तोड़ा जा सकता है।

मुस्लिम समाज के लोग लौटे घर

सुबह में मुस्लिम समाज के लोग घर लौट गए हैं। हालांकि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुबह में भी है। वहीं, इस मसले पर आज हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है।

इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सहमति बनने के बाद मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए आसपास के जिलों से भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया है। सड़क चौड़ीकरण के मार्ग में कई धार्मिक स्थल आए हैं। इसमें खड़े हनुमान मंदिर भी शामिल हैं। उन्हें तोड़ा गया है। सीएम मोहन यादव का भी घर टूटा है।