‘भाबीजी घर पर हैं!’ में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले आसिफ शेख ने कई फिल्में और टीवी सीरियलों में काम किया, पर स्टारडम विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से मिला। आसिफ शेख के करियर के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं, पर उनकी निजी जिंदगी, पत्नी जेबा और लव स्टोरी बहुत ही कम लोगों को पता होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आसिफ शेख ने अपनी मकान मालकिन से शादी की। वह भी वो मकान मालकिन, जो एक्टर को भाई कहकर बुलाती थी।
आसिफ शेख ने हाल ही ‘हाउटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी सुनाई। उनकी यह लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है और किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आसिफ शेख ने बताया कि जेबा उनकी मकान मालकिन थीं। जब वह मुंबई अपना करियर बनाने आए, तो दोस्त के साथ जिस फ्लैट में रहे, वहां जेबा और उनकी मां मकान मालकिन थीं।
आसिफ शेख को मकान मालकिन से हुआ प्यार
आसिफ शेख बोले, ‘मैं बेसिकली दिल्ली का हूं और मेरे कॉलेज के एक सीनियर दोस्त थे रवि बासवानी। मैं उनके साथ उनके फ्लैट में रहता था। पूरा एक फ्लोर था इनका (पत्नी जेबा)…ये मेरी लैंड लेडी हैं।’
आसिफ शेख को भाई कहती थी, फिर हो गया निकाह
वहीं, जेबा ने बताया, ‘हम लोग एक-दूसरे को वैसे तो जानते थे, लेकिन मैं इन्हें आसिफ भाई कहकर बुलाती थी। जो भी कभी-कभार बातचीत होती थी या मैसेज देना होता था, क्योंकि उस वक्त कोई मोबाइल फोन तो थे नहीं, तो अगर इनका दिल्ली से कोई फोन आता था घर से, तो कभी-कभी मुझे इन्हें आसिफ भाई कहकर बुलाना पड़ता था। मैं भाई मानती नहीं थी, पर कहती थी।’
आसिफ शेख की इस खूबी पर फिदा थीं जेबा की मां, करवा दिया निकाह
आसिफ शेख जब जेबा के यहां रहते थे, तो उनकी मां को उनकी सादगी और धार्मिक झुकाव बेहद पसंद आया था। आसिफ पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे और यही बात जेबा की मां को भा गई। तभी उन्होंने आसिफ शेख के साथ अपनी बेटी के रिश्ते की बात आगे बढ़ाई और फिर साल 1989 में उनका निकाह हो गया। आसिफ शेख ने बताया था कि जब वह मुंबई आए, तो जेबा उस वक्त स्कूल में पढ़ रही थीं। आसिफ मुंबई में एक्टर बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे और खूब फ
आसिफ शेख के बच्चे
आसिफ शेख और जेबा की शादी को 37 साल हो चुके हैं और आज भी साथ हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी मरियम साल 1990 में पैदा हुई, जबकि बेटा अलीजाह शेख का जन्म साल 1995 में हुआ था।विभूति नारायण मिश्रा यानी आसिफ शेख के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। दरअसल, आसिफ ने एक ही टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में 300 से अधिक किरदार निभाए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते आर्टिस्ट हैं। इसी के लिए साल 2021 में उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किया गया। ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में आसिफ शेख ने बूढ़े और जवान से लेकर अलग-अलग उम्र की महिलाओं, कबाड़ी वाले, और ट्रांसजेंडर सहित 300 से ज्यादा अनोखे रोल निभाए।



