हिंदू सम्मेलन का भोपाल के कुठार में भव्य समापन, श्री श्री राम गिरिजी महाराज मुख्य अतिथि
भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम पंचायत कुठार में आयोजित सकल हिंदू समाज सम्मेलन का सफल समापन हुआ। मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री राम गिरिजी महाराज महामंडलेश्वर एवं मुख्य वक्ता श्री विक्रम सिंह, प्रांतीय सेवा प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
भव्य कलश यात्रा
भव्य कलश यात्रा की शुरुआत 101 कलश के साथ माताबाई के स्थान से डीजे के साथ शुरू होकर ग्राम के अन्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जिसमे ग्राम शाहपुर ,देवपुर मतावेदरी,निपानिया सूखा, चंदेरी ,करोंदिया सहित अन्य ग्राम के हजारों प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। आयोजकों के अनुसार, यह एक दिवसीय सम्मेलन हिंदू एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए था।
समापन पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत होगा।



