Spread the love

सीहोर | स्वतंत्रता दिवस पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीहोर प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक प्रधान कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री बालागुरू के. द्वारा समारोहपूर्वक तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस पर बैंक परिसर में आपरेशन सिन्दूर की थीम की आकर्षक रंगोली बनाई गई जो सबके आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसके एक दिवस पूर्व से बैंक परिसर में जगमगाती रोशनी से साजसज्जा भी की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर बैंक प्रधान कार्यालय में कलेक्टर श्री बालागुरू ने ध्वजारोहण किया और सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए बैंक हित में पूरी लगन और निष्ठा से लगातार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता श्री सुधीर कैथवास एवं प्रभारी सीईओ श्री अनिल सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह से राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर प्रधान कार्यालय एवं नगर शाखा सीहोर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।