Spread the love

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने ग्वालियर से सांसद भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी बनाया है। उनके साथ प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी सह प्रभारी बनाए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पहले से ही वहां डेरा जमाए हुए हैं। पार्टी ने दतिया के समीकरणों को देखते हुए भारत सिंह कुशवाह को जिम्मेदारी सौंपी है।वह ग्वालियर-चंबल अंचल की जमीनी राजनीति को बारीकी से समझते हैं। वहीं, कोठारी को संगठन के कामों का अच्छा अनुभव है। वह कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय करने का काम करेंगे।

अनुसूचित जाति वर्ग को साधने का दायित्व उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को दिया गया है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई मंत्री भी प्रचार के लिए जाएंगे। इनके कार्यक्रम आगामी दो-तीनों दिन में तय होंगे।