बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही क्लिप में तेज प्रताप यादव को बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ वर्कआउट करते देखा गया। तेज प्रताप का चुटीला अंदाज और मल्लिका संग उनका मजेदार वर्कआउट सेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस पल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
‘भोजपुरी बवाल’ शो 2 अगस्त से शुरू हुआ था, ये शो मशहूर भोजपुरी हस्तियों की जिंदगी पर आधारित है। शो की घोषणा मई में हुई थी और इसका प्रीमियर 2 अगस्त को jiohotstar पर रिलीज हुआ था।
तेज प्रताप यादव को मल्लिका शेरावत संग ताल-मेल बिठाने में हुई मुश्किल
वायरल हो रहे इस हिस्से में, मल्लिका शेरावत एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभा रही हैं और तेज प्रताप यादव को योग आसन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सिखा रही हैं। जहां मल्लिका बड़े आराम से मूव्स करती नजर आईं वही तेज प्रताप को उनके साथ ताल-मेल बिठाने में मुश्किल हो रही है।
मल्लिका संग तेज प्रताप के मजेदार पल
मल्लिका जब तेज प्रताप को रस्सी पकड़ने में मदद करने आईं तो उन्होंने तेज प्रताप से कहा, ‘मसल्स-वस्लस हैं आपके तो’। जिसके बाद वो उन्हें बताती नजर आईं कि एक्सरसाइज कैसे करनी है जिसपर तेज प्रताप कहते हैं, ‘ये करना तो बड़ा हार्ड है’। इसके बाद मल्लिका बैंड एक्सरसाइज करती दिखीं जिसे देखकर तेज प्रताप बोले, ‘हम बैंड करेंगे तो हमको सर दर्द होगा’। इसके बाद दोनों साथ बैठे नजर आए। मल्लिका तेज प्रताप से कहती हैं, ‘थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया’, जिसके रिपलाई में तेज प्रताप भोजपुरी अंदाज में कहते हैं, ‘तहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी’।
तेज प्रताप यादव अपनी रुचियां और सार्वजनिक पहचान के लिए हैं फेमस
तेज प्रताप यादव, जिन्हें कभी मुख्य रूप से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे के तौर पर जाना जाता था, अब वो सोशल मीडियी पर एक ऐसी हस्ती बन चुके हैं जिनकी कई रुचियां और सार्वजनिक पहचान हैं। 2015 में, नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रहते हुए, वो घोड़े पर सवार होकर अपने ऑफिस पहुंचे थे, जो काफी चर्चा में रहा था। तब से सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी राजनीतिक कमेंट्री, आध्यात्मिक, लाइफस्टाइल कंटेंट और व्लॉगिंग का मिश्रण बन गई है। यही वजह है कि उनके फॉलोअर्स को उनकी विभिन्न रुचियां देखने को मिलती हैं।
‘भोजपुरी बवाल’ शो में कौन-कौन है शामिल
तेज प्रताप यादव ‘भोजपुरी बवाल’ शो में शामिल हैं, जो क्षेत्रीय मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियों की जिंदगी पर आधारित शो है। इस शो में गायक और अभिनेता पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे नाम भी शामिल हैं। इस शो का फॉर्मेट पारंपरिक टास्क, एलिमिनेशन या बनावटी ड्रामे के बिना प्रतिभागियों की रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाता है।
राजनीतिक करियर में पहली बार गिरफ्तार तेज प्रताप
जुलाई 2026 में, तेज प्रताप को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस का आरोप था कि पटना में कथित NEET पेपर लीक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बढ़ने में उनकी मौजूदगी और गतिविधियों का हाथ था, जिसके कारण संपत्ति का नुकसान हुआ था। ये पहली बार था जब 38 साल के तेज प्रताप यादव राजनीतिक करियर के दौरान जेल जाना पड़ा था।
तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी
तेज प्रताप यादव, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और रबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। साल 2018 में उन्होनें ऐश्वर्या राय से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनें बाद ही उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। इसके बाद भी उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी रही। 2025 में तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ अपने लंबे रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी की एक बार फिर खूब चर्चा हुई थी।



