बैरसिया में बनेगा अत्याधुनिक खेल स्टेडियम, 8.58 करोड़ रुपये मंजूर

जीएस भारती 9669966562
बैरसिया। क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। बैरसिया में अत्याधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 8 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
यह उपलब्धि क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री के लगातार प्रयासों और पैरवी का परिणाम मानी जा रही है। लंबे समय से क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
इस अवसर पर स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं ने विधायक विष्णु खत्री का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
स्टेडियम में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
प्रस्तावित स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
- आधुनिक रनिंग ट्रैकल
- खेल मैदान
- दर्शकों के बैठने के लिए गैलरी
- खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम
युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच
विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि बैरसिया के युवाओं में अपार प्रतिभा है, उन्हें सिर्फ सही संसाधनों की जरूरत है। इस स्टेडियम के बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम की एफएससी (स्वीकृति प्रक्रिया) पूरी हो चुकी है और टेंडर सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर करीब 8 से 10 महीनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनेगा बैरसिया
विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य बैरसिया को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के सहयोग से यह परियोजना अब जमीन पर उतरने जा रही है।



