इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या होगी कि आमिर खान जहां 61 साल की उम्र में तीसरी शादी कर रहे हैं, वहीं बड़ा बेटा जुनैद 33 साल की उम्र में भी कुंवारा है। लेकिन इससे भी ज्यादा झटके वाली बात तब देखने को मिली, जब आमिर 33 साल के बेटे के सामने ही अपनी तीसरी शादी की बात करते दिखे। वीडियो सामने आया है, तो उस पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आने लगे। और तो और इसमें आमिर के बेटे जुनैद का रिएक्शन और चेहरे के हाव-भाव भी देखने वाले थे। यूजर्स ने हैरानी जताई कि आमिर का 33 साल का बेटा कुंवारा है। उसकी शादी की बात सोचने के बजाय आमिर 61 की उम्र में तीसरी शादी करने चले। इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।
आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर रहे हैं, जो उम्र में उनसे 14 साल छोटी हैं। यह आमिर की तीसरी शादी है। पहली दो शादियों से आमिर के तीन बच्चे हैं और अब तीसरी शादी गौरी से कर रहे हैं, जिनका एक बेटा है। आमिर ने हाल ही ‘एएनआई’ से अपनी शादी के बारे में बात की।
गौरी स्प्रैट संग शादी पर आमिर खान बोले
आमिर ने बताया, ‘मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को। बहुत छोटी शादी है और घर पर ही कर रहे हैं। बहुत खास दिन है हमारे लिए। बस दोनों फैमिली और कुछ खास लोग हैं। तो घर पर ही कर रहे हैं हम लोग। और सबकी दुआएं चाहेंगे। आप लोग प्रार्थना करें कि हम लोग खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा।’
बेटे जुनैद पर यूजर्स को आई दया, आमिर पर कसा तंज
इस वीडियो को देख फैंस को आमिर के बेटे जुनैद पर तरस आने लगा, जो इस दौरान एक्टर के बराबर में ही खड़े थे और चेहरे के हाव-भाव देखने वाले थे। वीडियो देख एक यूजर ने X पर लिखा, ‘दूसरों को जिंदगी जीने का तरीका सिखाते रहे, लेकिन इतने सालों में खुद कभी खुशी नहीं पा सके, बेचारे।’एक यूजर ने लंबा पोस्ट लिखा, ‘यह समझना वाकई मुश्किल है कि कोई व्यक्ति 61 साल की उम्र में भी गर्व के साथ कई बार अपनी शादी की बात कैसे कह सकता है, और अपने बेटे के सामने इतनी बेशर्मी से इसकी घोषणा कर सकता है। और भी हैरानी की बात तब लगती है जब वही व्यक्ति सबके सामने नैतिकता का दिखावा करता है।’
आमिर और गौरी का 25 साल पुराना रिश्ता
बता दें कि आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 साल से जानते हैं। आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें बर्थडे पर गौरी स्प्रैट संग रिश्ता पब्लिक किया था। गौरी स्प्रैट एक फैशन प्रोफेशनल और सलून आंत्रप्रेन्योर हैं। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और मां पंजाबी-आयरिश हैं।
आमिर खान की पहली दो शादियां, बीवी और बच्चे
आमिर ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी, और दो बच्चों- बेटी आइरा और बेटे जुनैद के पिता बने। साल 2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया। इसके बाद एक्टर ने 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की और बेटे आजाद राव के पिता बने। हालांकि, साल 2021 में उनका भी तलाक हो गया। अब आमिर तीसरी शादी कर रहे हैं।



