नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का दिखा। यह 74,182.62 पर खुला। निफ्टी 23,195.25 पर अपने कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी सेंसेक्स या निफ्टी ऊपर हो रहे हैं तो कभी नीचे। शेयर बाजार फ्लैट चाल में दिखा है और इसने निवेशकों में एक तरह की हलचल पैदा कर दी है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 में उछाल दिखा और 10 में गिरावट दर्ज की गई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सबसे अधिक 1.40 फीसदी की तेजी दिखी और यह 391.80 के लेवल पर दिखा। वहीं, एचडीएफसी में सबसे अधिक गिरावट 0.96 फीसदी की दिखी। यह लाल निशान में 715.50 पर ट्रेड कर रहा था।
सेंसेक्स और निफ्टी का हाल क्या है?
30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज सुबह 10 बजे 0.18 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इसमें 134.21 फीसदी का उछाल दिखा और यह 74,470.66 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इस दौरान निफ्टी 0.28 फीसदी की तेजी दिखाया। यह 64.20 अंक उछलकर हरे निशान में 23,281.80 पर कारोबार कर रहा था।
भारत को कुछ राहत मिली है- एक्सपर्ट
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट विपिन डिक्सेना ने कहा कि आज भारतीय बाजार दबाव में खुला है क्योंकि निवेशक US फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 0.25% (25-bps) की बढ़ोतरी और इस साल के आखिर में एक और बढ़ोतरी के संकेत को पचाने की कोशिश कर रहे हैं।
16 सितंबर को शेयर बाजार कैसा रहा?
16 सितंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ था। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स तेजी के साथ 450 अंक चढ़ा दिखा था। इसकी ओपनिंग 74,249.31 पर हुई थी। निफ्टी, जो 50 शेयरों का इंडेक्स है, यह कल हरे निशान में 23,576.15 पर खुला था। मार्केट के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में गिरावट और 24 में उछाल दिखा। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 0.45 फीसदी चढ़कर 74,336.45 पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 0.43 फीसदी बढ़कर 23,217.60 पर बंद हुआ था।
- आज सेंसेक्स कितने के स्तर पर खुला?
आज सेंसेक्स 74,182.62 के स्तर पर खुला। - आज निफ्टी कितने के स्तर पर खुला?
आज निफ्टी 23,195.25 के स्तर पर खुला। - निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना है?
निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 है। - आज डॉलर के मुकाबले रुपया कितने पर खुला है?
आज डॉलर के मुकाबले रुपया 95.99 पर खुला। बुधवार को रुपया 95.96 रुपये पर बंद हुआ था। - कच्चे तेल की ताजा कीमत क्या है?
कच्चे तेल की ताजा कीमत 102.35 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव जारी है।



