भोपाल । प्रदेश कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारत सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाए।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और प्रदेश सचिव विक्रम मस्ताल ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए।
जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई
वर्ष 2019 से 2025 के बीच भूमि खरीद की हो जांच
वहीं, विक्रम मस्ताल ने कहा कि चंदे के उपयोग में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं। अब तक कार्रवाई निचले स्तर के कर्मचारियों पर हुई है। राम मंदिर ट्रस्ट की वर्तमान समिति को भंग करने के साथ वर्ष 2019 से 2025 के बीच अयोध्या और आसपास हुई भूमि खरीदी की जांच तथा पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।
पूर्व मंत्री ने श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे और निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कए हैं। कहा कि अब तक की जांच पर्याप्त नहीं है और वास्तविक जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।



