Spread the love

नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 267.70 रुपये पर बंद हुआ था और आज 269 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 263.20 रुपये तक फिसला। कंपनी ने गुरुवार को अपना पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 72% बढ़कर ₹5,473 करोड़ हो गया है।

वेदांता का पहली तिमाही में EBITDA भी सालाना आधार पर 98% बढ़कर रेकॉर्ड ₹8,469 करोड़ हो गया। कॉपर बिजनेस को छोड़कर, वेदांता का EBITDA मार्जिन 985 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 57% हो गया। वहीं, ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 54% बढ़कर ₹24,205 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹15,754 करोड़ था।

कहां तक जाएगी कीमत?

नुवामा ने वेदांता के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और प्रति शेयर ₹333 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसकी मौजूदा कीमत से 24% अधिक है। मोतीलाल ओसवाल ने वेदांता के शेयरों पर अपनी ‘न्यूट्रल’ रेटिंग बनाए रखी है और प्रति शेयर 290 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी का रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक रहा, जिसमें LME, प्रीमियम और फॉरेक्स से हुए फायदे का योगदान रहा।