राजगढ़ के आरोग्य जनरल हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री राज्य बीमारी सहायता राशि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप, CMHO कर रहा है जांच में देरी
भोपाल संवाददाता | राजगढ़ स्थित आरोग्य जनरल हॉस्पिटल के संचालक पर आरोप है कि उन्होंने और उनके परिवार सहित सरकारी नोकरी में होते हुये भी मुख्यमंत्री राज्य बीमारी सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि का फर्जी तरीके से उपयोग किया। आरोप है कि संचालक ने स्वयं, परिवार के सदस्यों और कुछ सरकारी कर्मचारियों के नाम पर गलत जानकारियाँ देकर बड़ी रकम निकलवाई।यह राशि असल में उन गरीब और असहाय मरीजों के लिए थी, जिन्हें वास्तव में मेडिकल सहायता की ज़रूरत है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को बाकायदा लिखित शिकायत दी गई, जिसके सभी प्रमाण मौजूद थे। इसके बावजूद, इस मामले में कोई ठोस जांच रिपोर्ट या कार्रवाई सामने नहीं आई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से लापरवाही और जानबूझकर जांच को टालने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे संवेदनशील मामले में प्रशासन की धीमी प्रतिक्रिया से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन की चुप्पी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसी नहीं है?यह मामला कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, क्योंकि इसमें सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और गरीबों के अधिकारों के हनन का प्रश्न है। अब इसे लेकर प्रशासन पर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये ।
यही कहा जा सकता है कि इस पूरे प्रकरण ने सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शोभा पटेल से इस मामले में फ़ोन पर जानकारी लेना चाहा तो शोभा पटेल सारा मामला समझ कर फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया इस मामले में कही न कही यह प्रतीत होता है कि सीएमएचओ आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है |
भाग 2 में खबर दस्तावेजो सहित जल्द प्रकाशित होगी



