शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरकर 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 23,200 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
ए-वन स्टील्स और मनीव्यू के IPO आज से ओपन
ए-वन स्टील्स और मनीव्यू के IPO आज से ओपन हो गए हैं। निवेशक इनमें 28 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। ए-वन स्टील्स इस IPO के जरिए 405 करोड़ रुपए और मनीव्यू 1,091.68 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 23 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 299 अंक चढ़कर 74,828 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 118 अंक की बढ़त रही, ये 23,447 पर बंद हुआ था।



