Spread the love

भोपाल। शहर के लालघाटी हलालपुर स्थित 15 पटाखा दुकान और पांच गोदाम की शिफ्टिंग का मामला बैरागढ़ एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के कोर्ट में लगा हुआ है। जिसको लेकर बुधवार को सुनवाई हुई, जिसमें पटाखा कारोबारियों ने अपना पक्ष रखा। जिसे सुनने के बाद एसडीएम ने आदेश को अपने पास सुरक्षित रख लिया है।

वहीं जबलपुर हाईकोर्ट में भी पटाखा दुकान व गोदाम को लेकर सुनवाई चल रही है, जहां कोर्ट का आदेश आना अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि कोर्ट का आदेश आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि अब प्रशासन व नगर निगम जिस जगह पर दुकान स्थित है वहां का भूमि उपयोग पता लगाने में जुट गए हैं। यदि भूमि उपयोग व्यावसायिक के अलावा अन्य कुछ हुआ तो निश्चित रूप से नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की जा सकेगी।