Spread the love

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस शूट कर रही थीं,और उसी दौरान उनके हिप पर चोट लग गई। उनका हिप टेंडन अलग हो गया। बता दें कि हिप टेंडन टिशूज का एक मजबूत कॉर्ड होता है, जो हिप की मांसपेशियों को पेल्विक और पैर की हड्डियों से जोड़ता है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रश्मिका मंदाना को कुछ हफ्ते आराम करने और शूटिंग से दूर रहने की सलाह दी है।

रश्मिका मंदाना को चोट लगने की बात सुनकर फैंस भी घबरा गए और वो एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तगड़े डांस सीक्वेंस और एक्शन सीन के बाद रश्मिका के हिप का टेंडन पूरी तरह से फट गया। चोट की गंभीरता देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि टेंडन को इस तरह का नुकसान अकसर उन प्रोफेशनल एथलीटों को होता है, जो बहुत ज्यादा ट्रेनिंग करते हैं।

6 हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह, अटका रश्मिका मंदाना का काम

रश्मिका मंदाना की पूरी मेडिकल जांच हो चुकी है और उन्हें सलाह दी गई है कि वह छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम करें। इसके बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन थैरेपी करवाने की सलाह दी गई है। रश्मिका को चोट लगने के कारण फिल्म के शेड्यूल पर असर पड़ने की संभावना है। साथ ही इससे एक्ट्रेस का शूट का बाकी काम भी प्रभावित होगा। फिलहाल, रश्मिका कुछ एड कैंपेन के अलावा ‘रणबाली’ और ‘मायसा’ जैसी फिल्मों में बिजी थीं।

रश्मिका की तरफ से नहीं आया कोई बयान

अभी चोट को लेकर रश्मिका मंदाना या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, पर फैंस परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी रश्मिका को साफ तौर पर हिदायत दी है कि काम पर लौटने से ज्यादा उन्हें पहले अपने ठीक होने पर ध्यान देना होगा।

फरवरी में शादी के बाद काम पर लौटी थीं रश्मिका

रश्मिका ने फरवरी 2026 में ही विजय देवरकोंडा से शादी की थी और कुछ समय बाद ही वह काम पर लौट आई थीं। तब उन्होंने फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग शुरू की। इसके अलावा वह ‘रणबाली’ में भी बिजी थीं, जिसमें उनके ऑपोजिट विजय देवरकोंडा हैं। हाल ही रश्मिका फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं, जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर भी थे।