Spread the love

‘धुरंधर’ एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके साथ ‘धुरंधर’ के एक और एक्टर जिम में पसीना बहा रहे हैं। वी़डियो में उनके साथ रणवीर सिंह यानी जसकीरत के बहनोई का किरदार निभाने वाले पिंडा भी दिख रहे हैं, जिस रोल को उदयबीर संधू ने निभाया था।

राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने ‘धुरंधर’ के को-स्टार उदयबीर संधू के साथ जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस युवा एक्टर से दोबारा मिलने की खुशी जाहिर करते हुए राकेश बेदी वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘हाय दोस्तों और हाय, चाय विद राकेश बेदी में आपका स्वागत है। मैं फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हूं और हमेशा की तरह जिम में हूं। आप जानते ही हैं कि मैं स्वास्थ्य के प्रति कितना जागरूक हूं।’

उदयबीर बोले- सबके मामू जान यही हैं

यह कहते ही वो कैमरा उदयबीर की ओर घुमाते हैं और फिर कहा, ‘और मेरे साथ एक और धुरंधर है। हम दोनों यहां कसरत कर रहे हैं।’उदयबीर ने बीच में कहा, ‘सर बहुत फिट दिख रहे हैं और आज उन्होंने जितना वजन उठाया है, सबको पीछे छोड़ दिया है। सबके मामू जान यही हैं।’

राकेश बेदी ने कहा- हैदराबाद में जिम का आनंद ले रहा हूं

अपने चुटीले अंदाज में राकेश बेदी ने जवाब दिया, ‘मैं वजन नहीं उठा रहा, मैं तो बस अपना वेट थ्रो कर रहा हूं।’ मजेदार वीडियो के अंत में उदयबीर राकेश बेदी के लिए कहते हैं, ‘लव यू सर, लव यू।’ इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘हैदराबाद में जिम का आनंद ले रहा हूं।’

पंजाबी सिंगर सुखबीर के साथ दिखे थे

राकेश बेदी का सोशल मीडिया फीड ऐसे ही मजेदार पलों से भरा पड़ा है। मई में, राकेश बेदी ने पंजाबी सिंगर सुखबीर के साथ अपने मशहूर गाने ‘बच्चा है तू मेरा’ की एक झलक शेयर की थी।

सुखबीर के लिए कही थी ये बात

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सभी का स्वागत है, हलो चाय विद राकेश बेदी में। मैं एक फेस्टिवल के लिए गोवा में हूं। कल मेरा यहां एक स्पीकर सेशन है, लेकिन मुझे एक ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिला जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं। वह दिल से बहुत अच्छा गाते हैं, और वह कोई और नहीं बल्कि सुखबीर हैं।’

‘धुरंधर’ का फेमस डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ , गाने में जोड़ा

इसके बाद, उन्होंने सुखबीर को फ्रेम में लाया, जो गा रहे थे, ‘दिल देना, दिल लेना, ऐ सौदा खरा खरा…है सौदा खरा खरा…’, उन्होंने आगे राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर’ का फेमस डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ भी जोड़ा। इस पर राकेश ने कहा, ‘हां बिल्कुल, मैंने यही बोला है उसको। मैंने कहा इतना अच्छा गाना गाता है, इसका एक ही कारण है, क्योंकि बच्चा है तू मेरा। धन्यवाद सर।’