Spread the love

भोपाल। नवरात्रि और दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 12 से 26 सितंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में प्रदेशभर में 1050 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट, क्लब, भोजनालय, ढाबे और निजी हास्टल की जांच की गई।

लगातार की जा रही कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी कलेक्टरों को मिलावट के खिलाफ सघन जांच और नमूने लेने के निर्देश दिए हैं।
विशेष रूप से मावा, पनीर, घी, दूध, मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और पेय पदार्थों के नमूने लेने को कहा गया है। अस्वास्थ्यकर और अस्वच्छ स्थानों पर खाद्य निर्माण या बिक्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत 210 से अधिक नोटिस जारी किए गए, जबकि गंभीर मामलों में 16 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए हैं।