Spread the love

राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचेंगे। राहुल बिरसा ब्लॉक के जगला गांव में बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई है।

प्रशासन ने ऑफिशियल डेथ रिकॉर्ड में बीमारियों से 32 बच्चों की मौत होना माना है। राहुल उन पांच बच्चों के परिवारों से मिलेंगे जिनकी मौत प्रशासन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। उधर, बीजेपी ने इस दौरे को राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में करीब हर 5 में से 1 व्यक्ति आदिवासी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य की आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी 21.1% थी।

इसका असर चुनाव में भी दिखता है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में 47 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 37 सीटों पर और असर है। यानी कुल 84 सीटों पर आदिवासी वोट का असर महत्वपूर्ण माना जाता है। लोकसभा में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 6 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।

2018 में आदिवासी वोटरों के समर्थन से कांग्रेस सत्ता में आई

मध्य प्रदेश विधानसभा की 47 ST आरक्षित सीटों में से BJP ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 1 सीट जीती। वहीं, 2018 में कांग्रेस ने 30 और BJP ने 16 ST सीटें जीती थीं। उस चुनाव में कांग्रेस को आदिवासी बहुल सीटों पर बढ़त मिली और पार्टी ने सरकार बनाई। इसके मुकाबले 2023 में BJP ने ST आरक्षित सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया और सत्ता में वापसी की।

सरकार ने शुरू किए राहत और स्वास्थ्य संबंधी उपाय

बच्चों की मौतों का आंकड़ा बढ़ने के बाद सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और स्वास्थ्य संबंधी कार्य शुरू किए थे। ये काम अभी चल रहे हैं। 57 गांवों में 43 हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। 6,537 लोगों का घर पर इलाज किया गया और 647 गंभीर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिरसा ब्लॉक के 35,827 बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका लगाया गया।

मौतों के बाद उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए ₹1.93 करोड़ और उपकरणों के लिए ₹24 लाख दिए गए। सरकार ने जिन बच्चों की मौत बीमारी से मानी उनके परिवारों को ₹4-4 लाख मुआवजा दिया गया।

नाले के पानी के सैंपल में एडिनो वायरस मिला

बच्चों की मौत के बाद दिल्ली की NCDC, जबलपुर की NSCB, पुणे की NIV और ICMR की टीमों ने जांच की। रिपोर्ट में ये नतीजे सामने आए।

मीजल्स (खसरा): 101 सैंपल में 32 पॉजिटिव मिले।

मलेरिया: 64 सैंपल में 50 पॉजिटिव मिले।

डेंगू-चिकनगुनिया: डेंगू के 2 और चिकनगुनिया का 1 सैंपल पॉजिटिव मिला।

पानी के सैंपल: पुणे और कोलकाता भेजे गए 14 सैंपल में 5 पॉजिटिव मिले। नाले के पानी में एडिनो वायरस पाया गया।

2018 में आदिवासी वोटरों के समर्थन से कांग्रेस सत्ता में आई

मध्य प्रदेश विधानसभा की 47 ST आरक्षित सीटों में से BJP ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 1 सीट जीती। वहीं, 2018 में कांग्रेस ने 30 और BJP ने 16 ST सीटें जीती थीं। उस चुनाव में कांग्रेस को आदिवासी बहुल सीटों पर बढ़त मिली और पार्टी ने सरकार बनाई। इसके मुकाबले 2023 में BJP ने ST आरक्षित सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया और सत्ता में वापसी की।

मौतों का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ?

प्रशासन की आखिरी सूची के अनुसार, पहली मौत 18 मई 2026 को 3 साल की रूही परते की हुई। अगले दिन 19 मई को उसके 5 साल के भाई राम परते की भी जान चली गई। दोनों की मौत घर पर ही हुई थी।

परिजन के मुताबिक, उन्हें 15-20 दिन से तेज बुखार, मुंह में छाले और डिहाइड्रेशन की समस्या थी। इसके बाद भी मौतें दर्ज होती रहीं। 29 जुलाई को मीडिया में मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज की।